Challenges You Must Overcome to Succeed सफलता की राह में आयेंगी ये चुनौतियाँ –

Challenges You Must Overcome to Succeed सफलता की राह में आयेंगी ये चुनौतियाँ –

सफलता की राह में आयेंगी ये चुनौतियाँ –


जिंदगी एक खेल हैं और चुनौतियाँ इस खेल का अभिन्न हिस्सा हैं, जो इसको और रोमांचक बनाती हैं| कुछ लोग इस खेल को समझ नहीं पाते और वे मुसीबतों व चुनौतियों को अपना दुश्मन मान बैठते हैं, जबकि हर मुसीबत अपने साथ एक शानदार उपहार लेकर आती हैं|


एक ऐसा उपहार, जो आपको हार बार यह विश्वास दिलाता हैं कि आप कुछ भी कर सकते हैं, आपके लिए नामुनकिन कुछ भी नहीं| यह उपहार आपको विश्वास दिलाता हैं कि जिंदगी इतनी भी कठिन नहीं हैं जितना आप सोच रहे थे|यह उपहार आपको एक नई राह दिखाता हैं जिस पर चलने से आप वह सब हासिल कर पाते हैं, जो आप कभी सपने में सोचते थे|

यह उपहार व्यक्ति तभी प्राप्त कर पाता हैं जब वह धैर्य और साहस के साथ उस मुसीबत का सामना कर लेता हैं|जो लोग चुनौतियों और मुसीबतों से घबरा जाते हैं, वे इससे कभी भी आगे नहीं बढ़ पाते|

Challenges You Must Overcome to Succeed

चलिए जानते हैं ऐसी ही चुनौतियों को जो आपको सफल बना सकती हैं|


उम्र ~ AGE


उम्र सिर्फ एक नंबर हैं| सफल लोग अपनी उम्र को कभी अपनी सफलता के आड़े नहीं आने देते। वह कौन हैं और क्या करने की क्षमता रखते हैं, इसकी पहचान उनकी उम्र से कभी नहीं होती। हो सकता हैं कि लोग आपकी उम्र की वजह से आपको बताये कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं| लेकिन बेहतर यही हैं कि आप उनकी ना सुने। अगर आपको खुद पर भरोसा हैं, तो आपको अपनी उम्र के धोखे में नहीं पड़ना चाहिए|
“जो सीखना छोड़ देता है, वो बूढा है| चाहे बीस का हो या अस्सी का. जो सीखता रहता है वो जवान रहता है. ज़िन्दगी की सबसे बड़ी जीत है, अपने दिमाग को जवान रखना.” –

असफलताएँ ~ Failures


जिंदगी हमेशा उस तरह नहीं चलती, जिस तरह हम चाहते हैं। बल्कि जिंदगी उस तरह चलती हैं जिस तरह के हम हैं|

इसलिए स्वंय को मजबूत बनायें| अगर आप कुछ हासिल नहीं कर पा रहे, तो शिकायत करना बंद करें और पता लगायें कि आप क्यों असफल हो रहे हैं|

असफल होने के दो ही कारण हो सकते हैं – या तो आप अभी तक इतने काबिल ही नहीं बन पाए हैं कि आप वह लक्ष्य हासिल करें या फिर आप धैर्य खो चुके हैं और समय से पहले ही सब कुछ पाना चाहते हैं|


Challenges You Must Overcome to Succeed

असफलता को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें और आगे बढ़ें|

डर ~ FEAR


डर महज एक भाव के अलावा कुछ नहीं हैं, जो आपकी कल्पना से और बढ़ता है। डर को आप खुद चुनते हैं, लेकिन सफल लोग अपने इस डर को कभी खुद पर हावी नहीं होने देते। वह अपने डर को अपनी सफलता की सीढी की तरह इस्तेमाल करते हैं| वह हर उस चीज से लड़ते हैं जिससे वह डरते हैं और उसपर जीत हासिल करते हैं|


नकारात्मक लोग ~ Negative Peoples


जिस तरह लोग कुछ लोग आपको आगे बढ़ने में मदद करते हैं, उसी तरह कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जाने-अनजाने में आपके हौसले को पस्त करने की कोशिश करते हैं| ऐसे लोग बहुत बड़े सलाहकार होते हैं जिनको आपके काम या फील्ड के बारे में नॉलेज हो न हो लेकिन वे हमेशा सलाह देते रहेंगे और आपके सपनों को चकनाचूर करते रहेंगे|

ऐसे लोगो से दुरी बनाकर रखें। आपको ऐसे लोगों की बातों को चुनौतियों के रूप में लेना चाहिए और अपनी सफलता से इन लोगों की मुंह बंद कर देना चाहिए|

डर की तरह ही आपका बीता हुआ कल या आने वाला कल, महज आपके दिमाग की उपज हैं। बीता हुआ कल आपको चुनौती देता हैं कि आप भूतकाल की तरह ही भविष्य में भी असफल होंगे| जबकि आने वाला कल आपको “अनिश्चिताओं” से डराने की कोशिश करता हैं|

स्वंय पर विश्वास रखें और वर्तमान पर ध्यान केन्द्रित करें क्योंकि वर्तमान ही आपका मित्र हैं जिसकी मदद लेकर आप भूतकाल को चुनौती दे सकते हैं और भविष्य को नियंत्रित कर सकते हैं|


दूसरे क्या सोचते हैं ~ What others think


जिंदगी में कई बार ऐसा समय आता हैं जब आप कोई अलग कदम उठाते हैं, तो हर कोई आपको गलत मानता हैं और उन्हें लगता हैं कि आप गलत साबित होंगे| जिसके कारण धीरे धीरे आप भी स्वंय को गलत मानने लगते हैं और लक्ष्य से भटक जाते हैं और खुद ही खुद को गलत साबित कर देते हैं|


“इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे आप के बारे में किया सोचते हैं, लेकिन इससे फर्क पड़ता हैं कि आप अपने बारे में क्या सोचते हैं|”


आपको आप से बेहतर कोई नहीं जानता इसलिए खुद पर विश्वास रखें न कि दूसरे लोगों पर|अगर आपका खुश होना या दुखी होना इस बात पर निर्भर करता हैं कि कोई आपके बारे में क्या सोचता हैं, तो इसका मतलब यह हैं कि आपने अपनी जिंदगी का नियंत्रण दूसरों के हाथों में दे दिया हैं| स्वंय को धोखा देना बंद करें और सोचने वालों को सोचने दें| मेहनत करें, आगे बढ़ें और लोगों की सोच को गलत साबित कर दें|